पश्चिम चम्पारण (सेंट्रल डेस्क) बेतिया के नरकटियागंज से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है।जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजलेंस की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक एक मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए 15 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। लेकिन सौदा 12 हज़ार में तय हुआ।

आज विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई,दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने महिला दारोगा के आवास पर ही छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया निवासी फिरोज़ कौशर की लिखित शिकायत पर की गई है। फिरोज़ कौशर ने विजिलेंस को आरोप लगाया था कि केस में मदद करने के लिए उनसे घूस की मांग की जा रही है। विजिलेंस टीम ने पहले पूरी प्लानिंग की,फिर ट्रैप मनी की व्यवस्था की,और जैसे ही पैसा हाथ में आया,मौके पर दबिश दी।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। विजलेंस के अधिकारियों ने बताया कि इसको लेकर पहले रेकी किया गया है। फिर छापेमारी को अंजाम दिया गया है।

