
पूर्वी चंपारण, 17 जनवरी (टीएन मिश्रा) पूर्वी चंपारण जिले के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में विश्व के सबसे विशाल सहस्र लिंगम की स्थापना को लेकर सोमवार से विधिवत पूजा अर्चना के बाद शनिवार को भव्य शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार द्वारा किया गया। इसके पूर्व वैदिक काशी से आये आचार्य द्वारा विधि-विधान, मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।इस पावन अवसर पर समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी एवं उनके पति सायण कुणाल ने यजमान की भूमिका निभाई।

उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सहस्र लिंगम स्थापना के संकल्प में सहभागिता की। पूजा के दौरान श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।-काशी समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विद्वानपीठ पूजा संपन्न कराने के लिए महादेव की नगरी काशी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रख्यात विद्वान आचार्य मंदिर परिसर में मौजूद हैं। वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन की सुगंध से पूरा परिसर शिवमय हो उठा। आचार्यों के अनुसार सहस्र लिंगम की स्थापना अत्यंत दुर्लभ और विशेष पुण्यदायी मानी जाती है, जिसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत व्यापक है।-मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हुए शामिलपूजा अर्चना के बाद व ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट कुमार चौधरी मंत्री विजय कुमार चौधरी अशोक कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं संत-महात्मा शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन रहा सतर्कपीठ पूजा के शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु विराट रामायण मंदिर पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।-धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर उभरेगा कैथवलिया सीएमसीएम श्री कुमार ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े सहस्र लिंगम की स्थापना के बाद विराट रामायण मंदिर न केवल बिहार बल्कि देश और विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा। इससे पूर्वी चंपारण धार्मिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।पीठ पूजा के साथ शुरू हुआ यह अनुष्ठान आने वाले दिनों में और भी भव्य रूप लेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

