वोटर लिस्ट पर ‘बड़ा अपडेट’! 12 राज्यों में SIR की डेडलाइन बढ़ी, अब 11 दिसंबर तक चलेगा विशेष पुनरीक्षण, ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर को

पटना, 30 नवम्बर (पटना डेस्क)
चुनाव आयोग ने 12 राज्यों के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा सात दिन बढ़ा दी है। अब इन राज्यों में इन्युमरेशन यानी मतदाता नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक पुनरीक्षण पूरा होने के बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट 16 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि अंतिम सूची 14 फरवरी को जारी होगी।


चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि पोलिंग बूथों के आवंटन की प्रक्रिया भी 11 दिसंबर तक हर हाल में पूरी कर ली जाए। 12 से 15 दिसंबर के बीच कंट्रोल टेबल तैयार होंगे और इसी अवधि में 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची भी तैयार कर ली जाएगी। मतदाता 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
आयोग के अनुसार, 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) सभी आपत्तियों पर सुनवाई करेंगे। इस दौरान आयोग आवश्यक नोटिस जारी कर मतदाताओं से स्पष्टीकरण भी मांगेगा। 10 फरवरी को ड्राफ्ट रोल की अंतिम जांच होगी और इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की मंजूरी दी जाएगी।
गौरतलब है कि आयोग ने 27 अक्तूबर को 12 राज्यों अंडमान व निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण की घोषणा की थी। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी।

More From Author

गेमिंग की आदत ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल ली…हार गये तो दोस्त को ही कर लिया किडनेप और मांग ली 5 लाख की रंगदारी…पढ़ें पूरी खबर

निकाह की खुशियाँ बनी ‘खूनी रात’! खगड़िया में हवाई फायर के दौरान गोली लगने से दूल्हे की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:38 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 57 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 40% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm