शराबबंदी पर हो सख्त रिव्यू: चिराग पासवान के बयान से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 10 साल पुराने कानून पर उठे सवाल

पटना, 02 मार्च (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले दस वर्षों से लागू शराबबंदी कानून पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का व्यापक रिव्यू होना चाहिए, ताकि इसकी कमियों को पहचानकर इसे और सख्ती से लागू किया जा सके।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान ने स्पष्ट किया कि रिव्यू की मांग को शराबबंदी हटाने की वकालत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “यह आकलन जरूरी है कि जिस मकसद से कानून बनाया गया था, क्या वह पूरा हो रहा है। अगर नहीं, तो कमियों को दूर कर इसे प्रभावी बनाया जाए।” उनका मानना है कि किसी भी योजना को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर समीक्षा जरूरी होती है।पासवान ने दोहराया कि उनकी पार्टी शराब की लत के खिलाफ है और सामाजिक रूप से शराबबंदी का विचार सही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) सरकार ने शराबबंदी लागू की थी, तब उनकी पार्टी विपक्ष में रहते हुए भी इस फैसले का समर्थन किया था।

हालांकि, उन्होंने राज्य में जहरीली शराब से होने वाली मौतों और कथित ‘होम डिलीवरी’ जैसे मामलों पर चिंता जताई। “अगर आज भी नकली शराब से मौतें हो रही हैं, तो कहीं न कहीं अवैध उत्पादन जारी है। इसका मतलब है कि लागू करने की व्यवस्था में खामियां हैं,” उन्होंने कहा।बजट सत्र के दौरान एलजेपी (आरवी) के विधायक माधव आनंद ने भी शराबबंदी नीति की समीक्षा की मांग उठाई थी। वहीं जेडीयू नेताओं ने कानून पर दोबारा विचार से साफ इनकार किया है, जबकि बीजेपी की ओर से अब तक मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पासवान के बयान के बाद राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

More From Author

वैशाली में मौत का सेप्टिक टैंक: एक-एक कर उतरे बचाने, जहरीली गैस ने ली तीन भाइयों और भतीजे की जान

सैदपुर-बाकरगंज नालों पर फोर लेन का ब्लूप्रिंट: सीएम नीतीश के सख्त निर्देश—जलजमाव खत्म, जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:23 am, Mar 3, 2026
temperature icon 19°C
Mist
Humidity: 68 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 6:11 am
Sunset: 5:52 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
15°/18°°C 0 mm 0% 6 mph 28% 1010 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
22°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1012 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 7 mph 11% 1010 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 10% 1007 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
23°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 17% 1008 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 5 mph 21% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 25% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
17°/17°°C 0 mm 0% 1 mph 27% 1010 mb 0 cm