शेखपुरा, 12 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी दिशा में, जिले में चुनाव शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर की स्थापना की गई है।
इन केंद्रों के माध्यम से मतदाता, उम्मीदवार या कोई भी आम नागरिक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन अथवा किसी अन्य चुनावी अनियमितता की शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण हेतु जिला प्रशासन ने विधानसभा वार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।

- 169-शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र: 06341-225163
- 170-बरबीघा विधानसभा क्षेत्र: 06341-225164
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी शेखपुरा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन नंबरों का उपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में प्रशासन को सहयोग दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर शिकायत पर संवेदनशीलता से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस पहल से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनभागीदारी दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

