संयुक्त परिवार में भी मिलेगा पीएम आवास, बदले नियमों से लाखों को राहत

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब कोई विवाहित व्यक्ति यदि संयुक्त परिवार में पक्के मकान में रहता है और उसके लिए अलग कमरा उपलब्ध नहीं है, तो वह भी योजना का लाभ लेने के योग्य माना जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।विभागीय जानकारी के अनुसार, राज्यभर में पूर्व में बनी सूची के सत्यापन का कार्य शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया जनवरी, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। पीएम आवास सर्वे के दौरान एक करोड़ चार लाख परिवारों की सूची तैयार की गई थी।

इन्हीं परिवारों का फिलहाल सत्यापन किया जा रहा है और इसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके आधार पर आगे लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह योजना मुख्य रूप से बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए है। इसी क्रम में निर्णय लिया गया है कि यदि किसी पक्के मकान में केवल दो कमरे हैं और उसमें तीन भाइयों का परिवार रहता है, तो उनमें से एक परिवार को आवास का लाभ दिया जा सकेगा। राज्य में इस योजना के लिए सर्वेक्षण कार्य 15 मई, 2025 तक चला था।सत्यापन के लिए पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। विभाग की ओर से पूरे प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में कुल 12 लाख 20 हजार परिवारों को आवास की राशि दी जानी है। हालांकि, केंद्र से भुगतान रुके होने के कारण निर्माण कार्य धीमा पड़ा है। राज्य सरकार नई व्यवस्था लागू कर भुगतान शुरू कराने में जुटी है। जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

More From Author

एथेनाल नीति की मार: बिहार में थमा औद्योगिक पहिया, 300 मजदूर सड़क पर

दृश्यम 3 से अक्षय खन्ना की अचानक विदाई, मेकर्स भड़के, अजय देवगन ने झाड़ा पल्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:11 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 65 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 39% 1009 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm