सऊदी अरब में भीषण बस हादसा: 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (अशोक “अश्क”) सऊदी अरब में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 40 से ज्यादा भारतीय नागरिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ, जब उमराह यात्रियों को लेकर मक्का से मदीना जा रही बस एक डीज़ल टैंकर से जा टकराई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना मदीना के पास मुहरास या मुफरिआत इलाके में हुई, जो शहर से लगभग 160 किलोमीटर दूर है। हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 1.30 बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। टक्कर लगते ही बस में भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।


एक न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 से अधिक लोगों के मरने की संभावना है। मृतकों में बड़ी संख्या भारतीयों की बताई जा रही है, जिनमें हैदराबाद के कई लोग शामिल होने की आशंका है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
तेलंगाना सरकार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सीएम ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तुरंत सऊदी अरब में तैनात अधिकारियों तथा विदेश मंत्रालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी जुटाने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे में कितने हैदराबाद निवासी प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार ने पीड़ित परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
जेद्दाह स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ितों के लिए 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की है। दूतावास ने टोल–फ्री नंबर 8002440003 जारी किया है, जिस पर परिजन संपर्क कर सकते हैं।
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया और संबंधित दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है। उन्होंने रियाद दूतावास और डिप्टी चीफ ऑफ मिशन अबु मैथ्यू जॉर्ज से भी बात की है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि वे हर संभव जानकारी जुटा रहे हैं।

More From Author

नहीं बचा लालू का पारिवारिक किला: चुनाव की आंधी में ध्वस्त हुए सारे रिश्ते, साधु से तेज प्रताप और अब रोहिणी

नीतीश कुमार कैबिनेट की संभावित मंत्रिमंडल की सूची तैयार,लगभग पुराने चेहरों पर ही भरोसा की उम्मीद 20 नवंबर को शपथ ग्रहण की तैयारी: पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:01 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 24°C
Sunny
Humidity: 54 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 9 mph 42% 1016 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 51% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 32% 1014 mb 0 cm