समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर और बिहार के सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी डॉ. ए. फातिमा को दिल्ली सरकार के हेल्थ, ट्रांसपोर्ट एवं IT कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज के. सिंह ने भारतीय पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया। डॉ. फातिमा दिल्ली रेडिसन ब्लू पचियम, विहार वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन कमीशन, तमिलनाडु और पूरी दुनिया की सोशल वर्कर हैं।

समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर एनजीओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि डॉ. फातिमा बिहार में लंबे समय से सामाजिक कार्य कर रही हैं और सरकार ने उनके प्रयासों को उचित सम्मान प्रदान किया है।
डॉ. फातिमा का यह सम्मान सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है और बिहार में समाज सेवा को बढ़ावा देने का संदेश देता है।

