समस्तीपुर, 20 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण को लेकर नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। समस्तीपुर जिले के कुल 10 विधानसभा क्षेत्रों में अब 108 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन और नाम वापसी की अंतिम समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बचे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
डीएम के अनुसार, समस्तीपुर जिले के विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या इस प्रकार है:
- 131-कल्याणपुर: 8 प्रत्याशी
- 132-वारिसनगर: 13
- 133-समस्तीपुर: 12
- 134-उजियारपुर: 15
- 135-मोरवा: 9
- 136-सरायरंजन: 8
- 137-मोहिउद्दीननगर: 12
- 138-बिभूतिपुर: 14
- 139-रोसरा: 6
- 140-हसनपुर: 11
इस प्रकार समस्तीपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में हैं।

