समस्तीपुर, 15 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) जिले के कल्याणपुर प्रखंड के बरहेता गांव में जमीन विवाद के दौरान वार्ड 08 निवासी विनोद शाह (48), उनकी पत्नी रीता देवी (45) और पुत्री कोमल कुमारी (22) मारपीट का शिकार होकर जख्मी हो गए।

परिजनों ने गंभीर रूप से जख्मी विनोद को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर सविता मिश्रा ने उनका उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया। पत्नी और पुत्री का इलाज सामुदायिक अस्पताल में जारी है।
विनोद की पत्नी ने बताया कि घर बनने वाली जमीन पर आए विपक्षियों ने लोहे के रोड से उनके पति पर हमला किया। जब परिवार ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने पत्नी और पुत्री को भी घायल कर दिया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

