समस्तीपुर में मतदान जागरूकता बढ़ाने फ्लैश मॉब का आयोजन

समस्तीपुर, 30 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन समस्तीपुर ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर में एक आकर्षक फ्लैश मॉब आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। ऐसे रचनात्मक आयोजन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में प्रभावी सिद्ध होते हैं।”


फ्लैश मॉब में प्रस्तुत “वोटिंग अवेयरनेस सॉन्ग” ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह गीत जिला स्वीप आइकन कुंदन कुमार रॉय और अनुज सिंहा की आवाज़ में तैयार किया गया है, जिसका उपयोग निर्वाचन प्रचार में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, विशेषकर किड्स एंड मॉम एकेडमी के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और नारे के माध्यम से बच्चों ने मतदान के महत्व पर संदेश दिया।


जिला स्वीप आइकन कुंदन कुमार रॉय ने कहा, “अगर बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, तो हर नागरिक को मतदान करना चाहिए।”
फ्लैश मॉब में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन समस्तीपुर का यह अभिनव प्रयास मतदान को सुगम, समावेशी और प्रेरणादायी बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।

More From Author

एनडीए के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने 03 नवंबर को सीमांचल दौरे पर कटिहार पहुंच रहे है प्रधानमंत्री…पढ़ें पूरी खबर

एयरहोस्टेस के साथ दुर्व्यवहार मामले में पूर्णिया पुलिस को कुछ पता नहीं… होटल प्रबंधन का दावा… शख्स की पहचान हो चुकी है…हमारे होटल की प्रतिष्ठा का सवाल है…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:18 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm