समस्तीपुर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर परिचर्चा, पत्रकारों ने फेक न्यूज से दूर रहने और नैतिक पत्रकारिता पर दिया जोर

समस्तीपुर, 16 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) समस्तीपुर शहर के अतिथि गृह सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने की। परिचर्चा का उद्देश्य पत्रकारों को जिम्मेदार, निष्पक्ष और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के प्रति जागरूक करना रहा।


इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का महत्व और बढ़ गया है। इसलिए मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं से बचते हुए सच्चाई व पारदर्शिता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारिता में ईमानदारी, नैतिकता और जिम्मेदारी की याद दिलाता है।
परिचर्चा को संबोधित करते हुए बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, समस्तीपुर इकाई के जिलाध्यक्ष सह पत्रकार कृष्ण कुमार, वरिष्ठ पत्रकार आर. कौशलेन्द्र, राज कुमार राय, संजय कुमार राजा और सुनील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है। इसलिए मीडियाकर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्षता से कार्य करें और किसी भी तरह के पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर समाज और देशहित में तथ्य आधारित पत्रकारिता करें।
पत्रकारों ने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और विकास में मीडिया एक महत्वपूर्ण उपकरण है। ऐसे में पत्रकारों का नैतिक कर्तव्य है कि वे आम जनता तक सटीक और विश्वसनीय सूचनाएं पहुंचाएं।
कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें उमेश कुमार मिश्रा, जहांगीर आलम, मोहन कुमार मंगलम, मो. फिरोज आलम उर्फ झून्नू बाबा, अभिनव कुमार, अभिषेक कुमार, मो. खुर्शीद आलम, श्याम कुमार, गुलाम ताजवर, राम बालक राय समेत अन्य मीडियाकर्मी शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में सूचना की विश्वसनीयता सबसे बड़ी चुनौती है, इसलिए पत्रकारों को सत्यापन और जिम्मेदारीपूर्ण रिपोर्टिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

More From Author

स्मार्ट वैल्यू संस्था का हेलमेट जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट वालों को मुफ्त हेलमेट बांटकर किया जागरूक

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 16–20 नवंबर तक कई राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:18 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm