समस्तीपुर, 11 अक्तूबर (समस्तीपुर डेस्क) लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर जिला समाहरणालय समस्तीपुर के प्रांगण में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समारोह में उप विकास आयुक्त, नज़ारत उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग, पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने लोकनायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण का जीवन राष्ट्र सेवा, जन-कल्याण और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित रहा है। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत और सच्चे समाजवादी विचारक थे।
अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी लोकनायक के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। यह कार्यक्रम उनके योगदान को स्मरण करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराने का अवसर बना।

