समस्तीपुर में 143 अभ्यर्थियों को अनुकंपा पर नियुक्ति पत्र, जिलाधिकारी ने की पहल

समस्तीपुर, 24 सितम्बर (निज संवाददाता) राज्य सरकार की संवेदनशील पहल और समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के प्रयासों के फलस्वरूप बुधवार को जिले के 143 अभ्यर्थियों को अनुकंपा के आधार पर विद्यालय लिपिक एवं परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी ने की।


समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सत्यम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। डीईओ ने जिलाधिकारी का स्वागत पौधा भेंट कर किया।
डीएम कुशवाहा ने नियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा का अवसर है। आप सभी से अपेक्षा है कि ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करेंगे।” उन्होंने इसे अभ्यर्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया।


डीईओ गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अनुकंपा पर मिली यह नियुक्ति प्रभावित परिवारों को न केवल आर्थिक संबल देगी, बल्कि विद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार लाएगी। डीपीओ सत्यम कुमार ने जानकारी दी कि इस बार 121 विद्यालय लिपिक और 22 विद्यालय परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। इससे पूर्व 27 अगस्त को भी 135 लिपिक और 11 परिचारी पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है।
नियुक्ति पत्र प्राप्त कर अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष का भाव साफ देखा गया। कई चयनित अभ्यर्थियों ने इसे अपने दिवंगत परिजनों के सपनों को आगे बढ़ाने का अवसर बताया। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उत्सव और आशा का वातावरण बना रहा। समारोह में कई वरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के कर्मी तथा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी व उनके परिजन उपस्थित थे।

More From Author

पाकिस्तान-सऊदी अरब के बीच साझा खुफिया तंत्र पर बड़ा समझौता, राष्ट्रीय सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम

भारतीय वायुसेना में तकनीकी युग का नया अध्याय: मिग-21 की विदाई, तेजस की तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:58 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 73 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 54% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 56% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 4 mph 58% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 19% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1008 mb 0 cm