समस्तीपुर, 21 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद) रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को बिना किसी सदन का सदस्य बने मंत्री बनाए जाने पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में परिवारवाद की कलई खुल गई है
ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनाव में विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाले NDA के नेता अब चुप हैं और उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए।

नवगठित मंत्रिमंडल में कई नेताओं के परिवार के सदस्य शामिल हैं, जिनमें शामिल हैं: पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी, पूर्व विधायक जगदीश चौधरी के पुत्र विजय चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा की पुत्रवधु दीपक प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह, पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद, पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन, पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र नितिन नवीन, और समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. भूटन सिंह की पत्नी लेसी सिंह।
राजद का कहना है कि यह घोर परिवारवाद है और NDA को इस गंभीर मामले पर चुप्पी तोड़कर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

