समस्तीपुर, 10 अक्तूबर (समस्तीपुर डेस्क) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (प्रसवपूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया।

प्रयोगशाला प्रावैधिक संतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में शाम तक 86 महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान महिलाओं को उच्च रक्तचाप, एनीमिया, शुगर और यूटीआई जैसी समस्याओं की निशुल्क जांच और आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया।
बताया गया कि हर माह की 9, 15 और 21 तारीख को नियमित रूप से यह शिविर लगाया जाता है।
शिविर में महिलाओं को खान-पान, साफ-सफाई, रहन-सहन और गर्भावस्था में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई, ताकि सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिले और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

