पूर्णिया:-21 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) समाज में आज भी यादवों की अपनी एक अलग आइडियोलॉजी है.वो किसी के बहकावे में नहीं आते है.यादव आज भी झूठ,फरेब में नहीं पड़ते है.बताते चलें कि लोकतंत्र का महापर्व बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है.नामांकन दाखिल करने की तारीख समाप्त होते ही सभी उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र में जनता को रिझाने जी जान से लग चुके है.वादे कसमों का दौर शुरू हो चुका है.

सभी उम्मीदवार क्षेत्र की जनता से विकास की बात कर रहे है.दूसरी तरफ जनता भी धीरे धीरे अपना मन बना रही है.चुनाव को लेकर बिफोरप्रिंट डिजिटल भी जनता के बीच उनके मन की बात जानने पहुंच चुकी है.इसी क्रम में बिफोरप्रिंट डिजिटल अपने टीम के साथ धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में यादवों की मन की बात जानने की कोशिश की.यादवों ने साफ तौर पर कहा कि यादवों की भी अपनी एक आइडियोलॉजी है.हम किसी के बहकावे में नहीं आते है.किसी के बहकावे में हम अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे.वोट हमारा अपना अधिकार है.हम विकास और रोजगार को अपना मत देंगे.जो उम्मीदवार हमारे दिल की बात सुनेंगे हम उन्हीं को अपना विधायक चुनेंगे.विशुन देव यादव ने कहा कि हम मजदूरी कर के अपने तीन बच्चों को पढ़ाया.आज हमारे तीन बच्चे बच्चे बाहर में नौकरी करते है.हमारे बच्चे कहते है कि बाबूजी जो हम लोगों की आम जन समस्या को समझते है.हम लोग उन्हीं को अपना नेता चुनेंगे.

