
जदयू बहुत ही सशक्त पार्टी है,जिन्होंने 20 सालों में पूरे जंगल राज को ही मिटा दिया

पूर्णिया:-13 मार्च(राजेश कुमार झा)अभी तक चल रही तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा के दौरान आमजनों की चर्चा में पूर्णिया बाकी जिलों में सबसे अलग रहा.पूर्णिया में सीएम अपने पुराने चिर-परिचित अंदाज में दिखे और आमजनों को खूब हंसाते भी रहे और बहुत खुलकर 20 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताए,जो आज पूरे पूर्णिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है.बताते चलें कि तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचे मुख्यमंत्री ने रंगभूमि मैदान में तकरीबन एक घंटे चले जनसंवाद में एक बार भी राज्यसभा जाने पर चर्चा तक नहीं की.जो लोगों के बीच काफी उत्सुकता का विषय है.

नाम नहीं छापने पर जीविका दीदियों ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी राज्यसभा नहीं जाएं तो ही बेहतर है. क्योंकि उनके जाने के बाद हो सकता है कि बहुत कुछ बदल जाय.इसलिए हमलोग भगवान से प्रार्थना करते है कि मुख्यमंत्री जी बिहार छोड़ कर नहीं जाय.बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे कि जदयू बहुत ही सशक्त पार्टी है. मैं एक बात जरूर खूंगा कि हमने 20 सालों में बिहार से पूरे जंगल राज को मिटा दिया है.आज से 20 साल पहले जो लोग शाम होते ही घरों में घुस जाते थे.लेकिन मेरे मुख्यमंत्री बनते ही लोग देर शाम तक घरों से बाहर खुलकर आनंद लेने लगे.

