
बक्सर, 09 जनवरी (विक्रांत) बिजीहार कृषि महाविद्यालय, सबौर द्वारा 05 से 09 जनवरी 2026 तक समेकित कृषि प्रणाली विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम आत्मा, कटिहार के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित तीस किसान एवं एक पदाधिकारी ने भाग लिया।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समेकित कृषि प्रणाली के अंतर्गत फसल, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य नवीन कृषि घटकों के समुचित समायोजन की जानकारी देकर किसानों की उत्पादन लागत घटाना और आमदनी बढ़ाना रहा।

पाँच दिनों के दौरान विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों द्वारा लगभग पच्चीस व्याख्यान प्रस्तुत किए गए, जिनमें वैज्ञानिक खेती, संसाधन प्रबंधन और नवाचार आधारित तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई।उद्घाटन एवं समापन सत्र में सह अधिष्ठाता एवं प्राचार्य डाॅ. मुकेश कुमार सिन्हा ने देश में बदलते कृषि परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए समेकित कृषि प्रणाली को भविष्य की जरूरत बताया। प्रशिक्षण समन्वयक डाॅ. सौरभ कुमार चौधरी की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम को नई दिशा मिली।

