सर पिछले दो वर्षों से अंचल के चक्कर लगा रहा हूं..राजस्व महाअभियान…एडीएम रवि राकेश ने भूस्वामियों के घर जाकर जमाबंदी की प्रति सौंपी…जागरूकता को लेकर लोगों में खुशी…पढ़ें पूरी खबर


पूर्णिया:-16 अगस्त(राजेश कुमार झा)
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर, पूर्णिया जिले में ‘राजस्व महा-अभियान’ का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है.इस अभियान की शुरुआत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर की गई है.जिसका उद्देश्य ज़मीन के रिकॉर्ड में मौजूद गलतियों को तेजी से ठीक करना और लोगों को उनके घर तक सरकारी सेवा पहुँचाना है.
आज दूसरे चरण के पहले दिन अपर समाहर्ता रवि राकेश ने पूर्णिया पूर्व,डगरूआ,बायसी और अमौर अंचल में खुद रैयतों (भू-स्वामियों) के घर जाकर जमाबंदी की प्रति सौंपी और उन्हें अभियान के बारे में जागरूक किया.इस अभियान का मुख्य मकसद लोगों को उनकी जमीन के अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों को ठीक करने के लिए प्रेरित करना है.

यह महा-अभियान कई तरह की भूमि-संबंधी समस्याओं का समाधान करेगा, जिनमें शामिल हैं:
ऑनलाइन जमाबंदी में गलतियों का सुधार ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम, खाता,खेसरा,रकबा (क्षेत्रफल) या लगान (टैक्स) जैसी किसी भी गलती को ठीक किया जाएगा.
उत्तराधिकार नामांतरण: यदि किसी भू-स्वामी की मृत्यु हो गई है.तो उनके वारिसों के नाम वंशावली के आधार पर जमाबंदी की जाएगी.
बंटवारा नामांतरण: संयुक्त जमाबंदी के मामलों में, आपसी सहमति या रजिस्टर्ड बंटवारे के आधार पर अलग-अलग जमाबंदी की जाएगी.
छूटी हुई जमाबंदियों का डिजिटलीकरण
जिन जमाबंदियों को अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया है, उन्हें भी इस चरण में डिजिटल रूप दिया जाएगा.
अभियान के चरण और समय-सीमा
यह अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है:
प्रथम चरण: पूरा हो चुका है.
द्वितीय चरण (मुख्य चरण): आज 16 अगस्त, 2025 से 20 सितंबर, 2025 तक चलेगा.इस दौरान जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा.जिसमें सभी अंचलों के राजस्व ग्रामों में अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति का वितरण और त्रुटियों को ठीक करने का काम होगा.
तृतीय चरण (फॉलो-अप): 21 सितंबर, 2025 से 30 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा. इस चरण में,पहले के कामों की समीक्षा की जाएगी और बचे हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा.
आज जिले के सभी अंचल अधिकारियों प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों,भूमि सुधार उप समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारियों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में रैयतों के बीच जमाबंदी की प्रति का वितरण किया.यह अभियान लोगों को उनकी भूमि संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.आज दूसरे चरण के प्रथम दिन कुल 33105 जमावंदी का वितरण रैयतों के बीच वितरण किया गया.जिला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में सभी संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा प्रतिदिन शिविर लगाकर जमाबंदी प्रति का वितरण किया जाएगा.

More From Author

बीजेपी-आरएसएस के बीच तनाव की अटकलों पर राम माधव का करारा जवाब, दोनों एक वैचारिक परिवार के अंग

जीएसटी चोरी को लेकर सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने की उतर बिहार में छापेमारी मुजफ्फरपुर सीवान व गोपालगंज में 14 स्क्रैप व पान मसाला के ट्रक जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:00 am, Mar 22, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 100 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 1.2 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
18°/21°°C 0 mm 0% 2 mph 78% 1014 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 53% 1015 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 38% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 35% 1010 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 43% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 49% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 55% 1010 mb 0 cm