सहरसा (सेन्ट्रल डेस्क) जिले में जहां तीन दशकों बाद यहां के लोगों की खुशियों का आसार बनते दिख रहा है। पूर्व से प्रस्तावित बंगाली बाजार ढाला पर आरओबी निर्माण का काम जल्द शुरू होगा, सहरसा के लोगों के लिए जाम की समस्या तीन दशकों से ज्यादा समय से अभिशाप साबित हो रहा है कई बार शिलान्यास के बाद भी इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था, ऐसे में अब सभी अर्चन दूर होने के बाद टेंडर का सारा प्रक्रिया पन्द्रह से बीस दिनों में हो जायेगा जिसके बाद अगले महीने से आर ओ बी निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

इसको लेकर जिला प्रशासन भी अब सजग दिख रहा है और सरकारी जमीन पर जो अतिक्रमणकारी दुकानदार है उनको नोटिस भी दिया गया है इसके बाबजूद खाली नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर सहरसा डीएम दीपेश कुमार और एस पी हिमांशु रात सड़क पर उतरे और अतिक्रमण कर दुकान चलाने वाले दुकानदारों को जल्द से जल्द अतिक्रमण खाली करने का हिदायत दिया।इतना ही नहीं मजिस्ट्रेट के द्वारा आज दिन में और खुद एक बार साम में आकर अभी अतिक्रमणकारी दुकानदार को खाली करने का आदेश देंगे ताकि पन्द्रह बीस दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद अगले महीने से आरओबी निर्माण का काम शुरू हो सके।

