सारण में डॉक्टर के अपहरण की कोशिश,चलती कार से छलांग लगाकर बचाई जान,बदमाशों ने की फायरिंग

छपरा, 18 दिसम्बर (निज संवाददाता) बिहार के सारण जिले के छपरा शहर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज आपराधिक घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी चिकित्सक के अपहरण की कोशिश की,लेकिन डॉक्टर की सूझबूझ और साहस से उनकी जान बच गई। बदमाशों ने भागते समय फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की।घटना बुधवार 17 दिसंबर की रात की है।

जहां नगर थाने के दहियांवा स्थित ‘कुमार हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर’ के संचालक डॉ. सजल कुमार क्लीनिक बंद कर साधनापुरी स्थित अपने आवास लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार घर के नजदीक पहुंची यो पहले से घात लगाए चार नकाबपोश अपहरणकर्ताओं ने हथियार के बल पर गाड़ी को घेर लिया। बदमाशों ने डॉ. सजल कुमार, उनके चालक वीरेंद्र व आवास के कर्मी नीतीश को बंधक बनाकर कार को जबरन शहर के बाहरी इलाकों की ओर ले जाना शुरू कर दिया। -कोहरे का फायदा उठाकर चलती कार से लगाई छलांगअपराधी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भाग रहे थे। इसी दौरान नगरपालिका चौक के पास घने कोहरे के कारण कार की रफ्तार धीमी हुई। मौके का फायदा उठाते हुए डॉ. सजल कुमार ने चलती गाड़ी का दरवाजा खोला और सड़क पर छलांग लगा दी।डॉक्टर को भागते देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग भी की,लेकिन वे बाल-बाल बच गए। डॉक्टर की हिम्मत देख अपराधी घबरा गए और गाड़ी को तेज रफ्तार में लेकर फरार हो गए।-डीएम आवास के पास दुर्घटना, बदमाश फरारबदमाश पहले मौना चौक की तरफ बढ़े,लेकिन डबल डेकर पुल निर्माण के कारण रास्ता बंद मिला।इसके बाद वे साहेबगंज की ओर मुड़े,जहां ट्रक खड़ा होने से रास्ता अवरुद्ध था। अंततः डाक बंगला रोड स्थित डीएम आवास के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पकड़े जाने के डर से बदमाश चालक वीरेंद्र और कर्मी नीतीश को घायल अवस्था में छोड़कर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।-जांच में जुटी पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राम पुकार सिंह, नगर थानाध्यक्ष व भगवान बाजार थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और घायल चालक का इलाज कराया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि घटनास्थल और साधनापुरी इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान लगभग हो चुकी है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस वारदात के बाद से चिकित्सा जगत सहित आम लोगों में दहशतब और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

More From Author

मोहनपुर रोड पर हाईटेंशन का तांडव, 33 हजार वोल्ट लाइन का इंसुलेटर फटा, शहर दहशत में

जनसंवाद में एसपी का सख्त संदेश: ईमानदार प्रयास से ही अपराध पर लगेगा ब्रेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:06 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm