सुबह-सुबह NIA का ‘बड़ा ऑपरेशन’! मोतिहारी में तड़के तीन ठिकानों पर धावा, नेपाल कनेक्शन से करोड़ों के लेनदेन में मचा हड़कंप

पटना, 30 नवम्बर (पटना डेस्क) रविवार की भोर में मोतिहारी अचानक सुरक्षा एजेंसियों की हलचल से थर्रा उठा। तड़के करीब साढ़े 4 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जिले में एक साथ तीन जगह दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गांव में दिवंगत नारायण पाठक के घर पर छापेमारी हुई, जबकि आदापुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर NIA की कार्रवाई जारी रही।


कोयला बेलवा में NIA की 10 सदस्यीय टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर तलाशी शुरू की। नारायण पाठक की बेटी प्रियंका की शादी नेपाल निवासी धीरज तिवारी से हुई थी। 2018 में प्रियंका की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है, लेकिन नियम के विरुद्ध उनके बैंक खाते से बाद में भी करोड़ों रुपए के लेनदेन होने की सूचना मिली। इसी संदिग्ध गतिविधि की जांच में NIA सक्रिय हुई और प्रियंका के पति धीरज को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। घरवालों से पूछताछ की गई और सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। छापेमारी के दौरान चकिया एसएसपी संतोष सिंह सहित कई थानों की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।


उधर, आदापुर थाना क्षेत्र भी NIA के निशाने पर रहा। अररा गांव में रुदल पासवान के घर पर भारी पुलिस बल के साथ जांच एजेंसी पहुंची। इसी इलाके के बद्री साहनी के घर NIA उसके दामाद जितेंद्र साहनी की तलाश में पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। तलाश के बावजूद जितेंद्र का कोई सुराग न मिलने पर एजेंसी को खाली हाथ लौटना पड़ा।
नेपाल कनेक्शन और करोड़ों की संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़े इस पूरे मामले ने मोतिहारी में हड़कंप मचा दिया है और जांच आगे और गहराने की संभावना है।

More From Author

सीटें कम लेकिन तेवर गर्म! तेजस्वी बने विपक्ष के नए सरताज, महागठबंधन ने दी मंजूरी, सदन में सरकार को देंगे कड़ी चुनौती

कड़कड़ाती ठंड में ‘हॉट केयर’! पटना जू में जानवरों के लिए VIP इंतजाम, हीटर-अंडे-पुआल से लगाई जा रही सुरक्षा की तीन परतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:39 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm