
बक्सर, 27 दिसंबर (विक्रांत) डुमरांव नगर के हरि जी हाता स्थित उस्ताद बिस्मिल्ला खां संगीत अकादमी परिसर में कल रविवार को भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। वर्षांत के अवसर पर आयोजित इस साहित्यिक आयोजन को लेकर शहर के साहित्यप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कवि गोष्ठी में विभिन्न रसों के चर्चित कवियों को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे। कार्यक्रम में वीर, श्रृंगार, हास्य, करुण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति होगी।

इसकी जानकारी देते हुए प्रसिद्ध कवि एवं सेवानिवृत्त बैंक कर्मी डॉ. बिहारी लाल प्रवीण ने बताया कि कवि गोष्ठी की समय-सीमा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने नगरवासियों और साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

