
पूर्णिया, 28 जनवरी (राजेश कुमार झा) 27 जनवरी को शहर के नेवालाल चौक से आगे बसंत विहार कॉलोनी के फन सिटी पार्क के पास शहर के एक बड़े व्यवसायी पुत्र सूरज बिहारी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या से पूरे शहर में दहशत और तनावपूर्ण का माहौल बन गया है.पूरा समाज इस जघन्य हत्या की निंदा कर रहा है.सूत्रों के मुताबिक घटना के समय घटनास्थल पर तकरीबन 50 से अधिक लोग मौजूद थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबोध शर्मा का पुत्र सूरज शर्मा और मृतक सूरज बिहारी का भाई उदय दोनों काफी अच्छे दोस्त थे.दोनों दोस्त का एक दूसरे के घर आना-जाना रहता था.घटना के दिन तकरीबन 8 बजे सूरज शर्मा ने मृतक सूरज बिहारी के भाई और अपने दोस्त उदय को अपने घर बुलाया था कि स्नेहिल अपने दोस्त ब्रजेश सिंह,नंदू सिंह अपने साथ सात-आठ दोस्तों के साथ घर पर पहुंच कर गाली गलौच कर रहा है.

उदय के आते ही स्नेहिल,ब्रजेश,नंदू और उसके सात-आठ दोस्तों ने उदय को घेर कर उसके साथ भी मारपीट करने लगा. उदय ने इस बात की जानकारी अपने बड़े भाई सूरज बिहारी को दी.जानकारी मिलते ही सूरज बिहारी अपने बॉडीगार्ड के साथ बसंत विहार स्थित सूरज शर्मा के घर पहुंचा.सूरज बिहारी ने पहुंचते ही सबसे पहले अपने छोटे भाई उदय को खोजा.इतनी देर में वहां खड़े स्नेहिल, ब्रजेश,नंदू और उसके दोस्तों ने सूरज बिहारी के साथ उलझ गया.ब्रजेश सिंह ने सूरज बिहारी को देखते ही बोला…हे रे ई साला डिफेंडर गाड़ी,बॉडीगार्ड और पिस्टल लायके पंचायती करेल आइल छौ..मार गोली साला के,उसके बाद हमलावरों ने पिस्टल निकाल कर सूरज बिहारी पर गोली चला दी.गोली चलने के बाद स्नेहिल,ब्रजेश,नंदू और उसके साथ-आठ दोस्त 5 मिनट तक खड़ा रहा और बोला..ब्रजेश सिंह के पंचायती सिर्फ और सिर्फ ब्रजेशे सिंह कैर सके छै.उसके बाद पिस्टल लहराते हुए सभी निकल गया.फिलहाल अभी तक हत्यारा फरार बताया जा रहा है.

