हैदराबाद (अंकिता राय) पॉप-कल्चर के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर है—Comic Con India 2025 का 13वाँ संस्करण इस साल हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। यह तीन दिवसीय उत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक HITEX Exhibition Centre में आयोजित होगा।

Comic Con India का यह संस्करण खास तौर पर कॉमिक्स, एनीमे, गेमिंग, कोसप्ले और लाइव परफॉर्मेंस प्रेमियों के लिए तैयार किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इवेंट में एनीमे शोकेस, गेमिंग ज़ोन, कोसप्ले प्रतियोगिता, मर्चेंडाइज़ स्टॉल, लाइव म्यूज़िक और स्टैंडअप कॉमेडी जैसे कई रोमांचक आकर्षण होंगे।
बीते साल से बड़ी उम्मीदें
2024 में हुए Comic Con Hyderabad में लगभग 40,000 लोग शामिल हुए थे। इस साल दर्शकों की संख्या में और इज़ाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार, इस बार इवेंट पहले से और भव्य और इंटरैक्टिव होगा।
Comic Con India की CEO शेफाली जॉनसन ने कहा, “हैदराबाद का ऊर्जावान और रचनात्मक फैनबेस हर बार इस इवेंट को खास बनाता है। इस बार हम और भी बड़े स्तर पर शुरुआत कर रहे हैं।”
वहीं, NODWIN Gaming के MD अक्षत राठी ने कहा, “इस साल हमारा फोकस दर्शकों को और भी व्यक्तिगत व अनोखा अनुभव देने पर है। टेक्नोलॉजी, फैंटेसी और फैंडम का यह संगम यादगार बनेगा।”
Comic Con India का यह आयोजन देशभर से हजारों फैंस को आकर्षित करेगा और पॉप-कल्चर की दुनिया में एक बड़ा उत्सव साबित होगा।

