पूर्णिया, 06 दिसंबर (राजेश कुमार झा) सीमांचल के सभी जिलों की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ तरीके से और बेहतर बनाने के लिए बिहार के एडीजी ट्रैफिक सुंधाशु कुमार 11 दिसंबर को पूर्णिया पहुंच रहे है.लेकिन अभी तक किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

बताते चलें कि सीमांचल के सभी जिले की सीमा बंगलादेश,भूटान और नेपाल जैसे तीन देशों की सीमा से सीधे तौर पर जुड़े हुए है. जिसको लेकर ट्रैफिक की भी अपनी जिम्मेदारी बढ़ जाती है. बताते चलें कि एडीजी ट्रैफिक सुंधाशु कुमार के आगमन को लेकर सभी तैयारी की जा रही है.सबसे बड़ी बात सुधांशु कुमार पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक भी रह चुके है. पूर्णिया वासी उनके आगमन को लेकर काफी आशान्वित है.

