समस्तीपुर, 16 सितम्बर (निज संवाददाता) जिले के पूसा स्थित राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज मंगलवार 17 से 21 सितम्बर तक उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में सामान्य से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में माध्यम से घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज हवाएं तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार, तराई और मैदानी क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। हवा की गति सामान्यतः 6 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए मक्का और हरी सब्जियों की फसलों के खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

