पूर्णिया, 31 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) पिछले 24 घंटों से चल रही लगातार बारिश और तेज हवा ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया. अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे.चुनाव में खड़े हुए नेताओं का जनसंपर्क भी बंद रहा. पिछले 24 घंटों से जनता के साथ जनसंपर्क भी लगभग टूटा ही रहा.

बताते चलें कि बिहार में 6 नवम्बर और 11 नवम्बर में दो चरणों में चुनाव होना है.पहले चरण के चुनाव का युद्धस्तर में जनसंपर्क अभियान चल रहा है.साथ ही दूसरे चरण में भी जनसंपर्क पूरे जोर शोर में शुरू हो चुका है.लेकिन पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने चुनाव में चल रहे जनसंपर्क और स्टार प्रचारक की जनसभा को पूरी तरह बंद कर दिया है.इतना ही नहीं ये बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है.चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है.अगला 24 घंटे भी ऐसा ही रहा तो कई घरों में पानी घुस जाएगा.

