‘4 लेबर कोड पर जंग’, बक्सर में गरजी मजदूर सभा, 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

बक्सर, 11 फरवरी (विक्रांत) केंद्र सरकार के चार लेबर कोड और कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को डुमरांव स्थित खेग्रामस कार्यालय परिसर में जोरदार बैठक आयोजित की गई।

खेत एवं ग्रामीण मजदूर संगठन के बैनर तले हुई इस सभा में कन्हैया पासवान, नारायण दास, शंकर तिवारी और भगवान दास समेत कई नेता मौजूद रहे। किसान नेता रामदेव सिंह ने भी भागीदारी की।नेताओं ने आरोप लगाया कि 29 श्रम कानूनों को खत्म कर बनाए गए चार लेबर कोड मजदूरों को “मालिकों का गुलाम” बना देंगे और उन्हें 100-150 साल पीछे धकेल देंगे।

वक्ताओं ने दावा किया कि इन कानूनों से बड़ी संख्या में श्रमिक कानूनी सुरक्षा के दायरे से बाहर हो जाएंगे। इसे संविधान और श्रमिक अधिकारों पर बड़ा हमला बताया गया।बैठक में घोषणा की गई कि 12 फरवरी 2026 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी आम हड़ताल होगी। बक्सर जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में भाकपा-माले, माकपा, भाकपा के नेता, पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह, शिक्षक व कर्मचारी संगठन और विभिन्न मजदूर संघ शामिल होंगे।

नेताओं ने मेहनतकश जनता से व्यापक अभियान चलाकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की और सरकार को “करारा जवाब” देने का संकल्प दोहराया।

More From Author

सत्ता के गलियारे में धमक के जरिए संजीव मिश्रा की पार्टी में बड़े-बड़े रसूखदार नेताओं एवं अफसरों की इंट्री होती थी..

बक्सर में 13 फरवरी को जॉब कैम्प: 300 पदों पर ऑन द स्पॉट भर्ती, 20 हजार तक वेतन का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:19 pm, Apr 2, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 30 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 19 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:40 am
Sunset: 6:06 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 8 mph 19% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 17% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 0% 10 mph 11% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 0% 19 mph 9% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0 mm 0% 17 mph 12% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 17% 1004 mb 0 cm