शेखपुरा, 21 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 में विधानसभा हेतु अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन लागू है.जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सख्ती से कराया जा रहा है.

इस संदर्भ में नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता कोषांग आर्य गौतम द्वारा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के तहत सरकारी स्थलों से 112 बाल-पेटिंग, 240 पोस्टर, 185 बैनर एवं 95 अन्य प्रचार साम्रगी को हटाया गया है. जबकि पब्लिक प्रोपर्टी अंतर्गत 200 स्थलों से बाल पेंटिग, 446 पोस्टर, 232 बैनर एवं 472 अन्य प्रचार साम्रगियों तथा प्राइवेट प्रोपर्टी के तहत 277 स्थलों से बाल पेंटिग, 303 पोस्टर,234 बैनर एवं 218 अन्य प्रचार सामग्रियों को हटाया गया है.आदर्श आचार संहिता के तीन मामालों में संबंधित पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.
उन्होंने यह भी बताया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जा रहा है. साथ ही इसकी लगातार मोनेटरिंग भी कराई जा रही है.

