फूलों से सजे सपनों की उड़ान, सबौर में राज्य स्तरीय फ्लोरिस्ट्री स्किल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

बक्सर, 06 जनवरी (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के उद्यानिकी विभाग में फ्लोरिस्ट्री ट्रेड के तहत राज्य स्तरीय स्किल प्रतियोगिता 2025–26 का सफल और आकर्षक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में व्यावहारिक कौशल, सृजनात्मक सोच और रोजगारोन्मुख दक्षताओं को बढ़ावा देना था, ताकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जा सके।

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. परमवीर सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को तीन टेस्ट प्रोजेक्ट—कट फ्लावर अरेंजमेंट, हैंड-टाइड बुके और बॉडी एडॉर्नमेंट—दिए गए। प्रतिभागियों ने फूलों के माध्यम से अपनी कला, नवाचार और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। तीन सदस्यीय जूरी ने डिजाइन, रंग-संतुलन, तकनीकी शुद्धता और समग्र प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। जूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना करते हुए उपयोगी सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर बिहार कौशल विकास मिशन, पटना के प्रतिनिधि अजीत कुमार ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं को उद्योग आधारित कौशल और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करती हैं। विभागाध्यक्ष ने फ्लोरिकल्चर के बढ़ते महत्व, स्टार्टअप और उद्यमिता की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया गया और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

More From Author

कड़ाके की ठंड से कांपा बिहार: श्मशान घाटों पर बढ़ी चिताएं, अस्पतालों में मौतों का दबाव

हॉट एक्सेल से मचा हड़कंप: रुसेरा घाट स्टेशन पर ऑयल टैंक वैगन टिल्ट, बड़ा हादसा टला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:32 am, Aug 12, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 3% 5 mph 53% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 3% 6 mph 40% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 5 mph 33% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 2% 7 mph 36% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 42% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 7 mph 48% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 6% 6 mph 56% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1001 mb 0 cm