
पटना, 09 जनवरी (सेंट्रल डेस्क) बिहार में प्रशासनिक बदलावों की श्रृंखला लगातार जारी है। शुक्रवार को आईएएस से लेकर आईपीएस तक तबादला का दौर जारी रहा। सुबह में ही जहां 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी हुई तो वही शाम होते-होते राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल करते हुए 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन कर दिया है। इस व्यापक बदलाव के तहत कई प्रमंडल को नए डीआईजी तो जिलों में नए एसपी और एसएसपी भी तैनात किए गए।

सरकार का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाना है।जारी अधिसूचना के अनुसार गया जिले की कमान अब सुशील कुमार को सौंपी गई है,जिन्हें नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। वहीं कांतेश कुमार मिश्रा को मुजफ्फरपुर का एसएसपी नियुक्त किया गया है।इस प्रकार सभी को तैनात किया गया हैं—संतोष कुमार –पुलिस अधीक्षक, किशनगंजजितेंद्र कुमार–पुलिस अधीक्षक, अररियाविनय तिवारी –पुलिस अधीक्षक, गोपालगंजहृदयकांत –एसपी, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS)अनंत कुमार –रेल एसपीप्रमोद कुमार यादव – एसएसपी, भागलपुरविनीत कुमार – पुलिस अधीक्षक, सारणसागर कुमार – एसपी, पटना ट्रैफिकपूरन कुमार झा – पुलिस अधीक्षक, सिवाननवजोत सिमी – पुलिस अधीक्षक, अरवलरामानंद कौशल – पुलिस अधीक्षक, बगहाअवधेश दीक्षित – पुलिस अधीक्षक, लखीसरायशुभांक मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, शिवहरइसके अलावा एसपी पद से प्रोन्नति पाकर डीआईजी बने कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है, जिनकी सूची पुलिस मुख्यालय द्वारा अलग से जारी की गई है।

इसमें सिवान एसपी रहे मनोज तिवारी को दरभंगा प्रमंडल का डीआईजी विवेकानंद को पूर्णिया पुष्कर आंनद को बीएमपी 8 व 19 तौहीद परवेज आधुनिकीकरण पटना प्रमोद कुमार मंडल एससीआरबी सहित कुल 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।पुलिस मुख्यालय का दावापुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों से जिलों में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और प्रशासनिक दक्षता को मजबूती मिलेगी। नई तैनातियों से आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

