बिहारशरीफ सब्जी व्यापारी लूट कांड का खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार, अन्य सात की तलाश जारी

पटना, 13 जनवरी (पटना डेस्क) नालंदा पुलिस ने बिहारशरीफ शहर के चर्चित सब्जी व्यवसायी लूट कांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देशन में चल रही जांच में अब तक एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक नुरुल हक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 4 जनवरी 2026 की सुबह करीब 4 बजे लहेरी थाना क्षेत्र में एक सब्जी व्यवसायी को बड़ी पहाड़ी कोल्ड स्टोरेज के पास 6-7 अपराधियों ने स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया।

उनसे लगभग 2.20 लाख रुपए कैश, सोने का चैन, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया गया। व्यवसायी को देवधा ओवर ब्रिज के पास छोड़ दिया गया।जांच में नालंदा जिले के कटहरी गांव निवासी गौतम कुमार उर्फ विक्की पासवान को गिरफ्तार किया गया। स्कॉर्पियो भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस वारदात में सात अन्य अपराधियों की भी भूमिका है, जो नालंदा के दीपनगर, नूरसराय, हरनौत, सिलाव और लहेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार अपराधी गौतम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दीपनगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि पासवान ने योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान जारी है।

More From Author

एक पल की सतर्कता ने बचाईं सैकड़ों जानें, दानापुर मंडल के 5 रेलकर्मी सम्मानित

मुस्कान की पहचान, ‘मन का हीरा’ बुझ गया, हीरामन चौधरी के निधन से डुमरांव शोकाकुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:16 pm, May 6, 2026
temperature icon 22°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 83 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 75%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm