बिहार की कंपकंपाती ठंड के कम होने के आसार बढ़ेगा पारा, मगर कोहरे से राहत नहीं

पटना, 16 जनवरी (पटना डेस्क) हाड़ कंपाने वाली ठंड से जूझ रहे बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है। राज्य में प्रचंड ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे शीतलहर की स्थिति कमजोर पड़ेगी। हालांकि सुबह के समय घना कोहरा अभी परेशानी बढ़ाता रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

न पारा गिरेगा, न ही तेजी से बढ़ेगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन के समय ठंड का असर कम होगा और कोल्ड डे जैसी स्थिति खत्म हो जाएगी। फिलहाल राज्य के किसी भी जिले में शीत दिवस का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।उत्तर बिहार में घने कोहरे को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में 19 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल बिहार का मौसम शुष्क है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के असर पर भी नजर रखी जा रही है।

More From Author

गणतंत्र दिवस पर यूरोप की दस्तक, भारत-ईयू रिश्तों में नए युग की शुरुआत

पटना में पुलिस-गुंडों की मुठभेड़, कुख्यात नीतीश ढेर होने से बचा, गोली लगने से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:41 pm, Aug 11, 2026
temperature icon 34°C
Smoky haze
Humidity: 50 %
Pressure: 999 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 27%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 3% 5 mph 54% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.02 mm 8% 7 mph 63% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.16 mm 22% 7 mph 71% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 9 mph 68% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 7 mph 55% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 3% 5 mph 42% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 3% 7 mph 46% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 3% 8 mph 53% 1000 mb 0 cm