मुजफ्फरपुर में नगर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, न्यायालय के आदेश की अवहेलना और लापरवाही के आरोप में कड़ी कार्यवाही

मुजफ्फरपुर, 18 जनवरी (निज संवाददाता) कार्यों में शिथिलता, मनमानी और उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के गंभीर आरोप में नगर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अप्रसन्नता जाहिर किए जाने के बाद की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर थानाध्यक्ष द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश का समय पर पालन नहीं किया गया, जो उनके कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है।

मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक, नगर–01, मुजफ्फरपुर द्वारा की गई, जिनके समर्पित प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि हुई।जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उप–महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ने नगर थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस केंद्र, मुजफ्फरपुर वापस कर दिया है।मुजफ्फरपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि न्यायालय या वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग के प्रत्येक पदाधिकारी से अपेक्षा की गई है कि वे कानून–व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण, आम जनता की सुरक्षा और पारदर्शी, जवाबदेह पुलिसिंग के प्रति पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन स्थापित करने और आम जनता को निष्पक्ष, संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस महकमे ने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही और बाधा डालने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More From Author

मिथिला के कथावाचक श्रवण दास पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर की ‘सोलर दीदी’ को राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:56 pm, Aug 11, 2026
temperature icon 36°C
Partly Cloudy
Humidity: 44 %
Pressure: 997 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 25%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 3% 4 mph 49% 998 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 3% 5 mph 54% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.02 mm 8% 7 mph 63% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.16 mm 22% 7 mph 71% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 9 mph 68% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 7 mph 55% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 3% 5 mph 42% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 3% 7 mph 46% 998 mb 0 cm