कैथी लिपि की गुत्थी सुलझाएगी सरकार: जमीन विवादों पर लगेगा ब्रेक, भू-माफियाओं में मची खलबली

पटना, 21 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार में जमीन से जुड़े पुराने दस्तावेजों को पढ़ने और समझने में हो रही भारी परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब कैथी लिपि में लिखे खतियान, लगान रसीद और बंदोबस्ती जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डिकोड करने के लिए विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की है कि विभाग जल्द ही कैथी लिपि विशेषज्ञों का एक विशेष पैनल तैयार करेगा, जिससे आम रैयतों को दाखिल-खारिज और भूमि सर्वेक्षण के नाम पर भटकना नहीं पड़ेगा।

राज्य के राजस्व अभिलेखागारों में सुरक्षित अधिकांश पुराने कागजात कैथी लिपि में दर्ज हैं, लेकिन वर्तमान समय में इस लिपि के जानकार बेहद कम रह गए हैं। नतीजतन दाखिल-खारिज और सर्वे से जुड़े मामलों में दस्तावेजों का मिलान नहीं हो पाता और फाइलें महीनों तक लटकी रहती हैं। मौजूदा सर्वे कार्य में रैयतों को अपने ही पुरखों की जमीन साबित करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लिपि की जानकारी न होने का फायदा उठाकर बिचौलिये और कुछ भ्रष्ट कर्मी लोगों को गुमराह करते रहे हैं।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि चयनित विशेषज्ञों को विभागीय स्तर पर विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सरकार की मंशा है कि आम लोगों को इन सेवाओं का लाभ बेहद कम और किफायती दरों पर मिले, ताकि आर्थिक बोझ न बढ़े। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल भूमि सर्वेक्षण समय पर पूरा होगा, बल्कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता आएगी। सरकार जमीन विवादों को जड़ से खत्म करने और रैयतों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

More From Author

मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारी में जुटे सिविल सर्जन की मौत, समस्तीपुर में मचा हड़कंप

उम्मीद पोर्टल’ पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा प्रहार, वक्फ पंजीकरण में ढील की उम्मीद पर लगा ब्रेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:51 pm, Aug 11, 2026
temperature icon 36°C
Partly Cloudy
Humidity: 44 %
Pressure: 998 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 46%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 2% 4 mph 44% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 3% 4 mph 49% 998 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 3% 5 mph 54% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.02 mm 8% 7 mph 63% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.16 mm 22% 7 mph 71% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 9 mph 68% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 7 mph 55% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 3% 5 mph 42% 999 mb 0 cm