पटाखा बनाने के दौरान जोरदार विस्फोट, एक की मौत घर में हुए धमाके से उड़े चीथड़े, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी


सीवान, 22 जनवरी (निज संवाददाता) जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में गुरुवार को बम बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में 50 वर्षीय मुर्तुज़ा अली की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।


घटना गुरुवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुए तेज धमाके की आवाज से गांव के लोग सहम गए। विस्फोट की गूंज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मुर्तुज़ा अली का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में उसके घर के अंदर पड़ा मिला। विस्फोट से घर के सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार मुर्तुज़ा अली पिछले कई वर्षों से पटाखे बनाने का कार्य करता था और शादी-विवाह समेत विभिन्न आयोजनों में पटाखे छोड़ने का काम करता था।

बताया गया कि करीब सात से आठ वर्ष पूर्व भी उसके घर में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ था, जिसमें पूरा घर जलकर राख हो गया था। इसके बावजूद वह दोबारा इसी तरह के खतरनाक कार्य में लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।


इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री तैयार किए जाने को लेकर भय और आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की अवैध और खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें।

More From Author

BPSC इंटरव्यू में बड़ा फर्जीवाड़ा, एडमिट कार्ड से खेलकर महिला पहुंची अंतिम दौर तक

विदाउट टिकट चलने वालों पर रेल प्रशासन का डंडा, सघन टिकट जांच अभियान में 85 पकड़ाए, अचानक कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप, रेलवे ने दी सख्त चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:10 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 65 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 39% 1009 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm