42 वर्षों की बेबाक कलम को मिला सम्मान, वाराणसी में त्रिलोकी प्रसाद बारी का भव्य अभिनंदन

पटना, 25 जनवरी (पटना डेस्क) अखिल भारतीय बारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोकी प्रसाद बारी एडवोकेट को निष्पक्ष, निर्भीक और गंभीर पत्रकारिता के 42 वर्षों तथा सतत समाजसेवा के लिए अभिनव विचार मंच, वाराणसी द्वारा “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्री अमूल्य चंद्र सिन्हा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजय गुप्ता, सुबह-ए- बनारस के संयोजक श्याम केशरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुश्री आशा गुप्ता, पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, डॉ. तेजबली सिंह, डॉ. आर.ए. सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष शब्बीर खां, पार्षद संतोष गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने श्री बारी की बेबाक लेखनी, सामाजिक सरोकारों और निर्भीक पत्रकारिता की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। संघ परिवार की ओर से भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी गई।

बक्सर जिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सचिव सह दैनिक जागरण के वरीय पत्रकार अरुण कुमार विक्रांत ने 42 वर्षों तक कलम के प्रति समर्पण के लिए मिले इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

More From Author

राष्ट्रपति भवन तक गूंजा समस्तीपुर मॉडल, डीएम रोशन कुशवाहा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलों से पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार हुए सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:42 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 33°C
Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 999 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 76%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 10% 11 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.51 mm 35% 9 mph 69% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 1.44 mm 46% 10 mph 76% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.92 mm 45% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.06 mm 17% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 9% 11 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 6% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 10 mph 64% 1000 mb 0 cm