16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलों से पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार हुए सम्मानित

पूर्णिया, 25 जनवरी (राजेश कुमार झा) पूर्णिया जिले के लिए यह अत्यंत गर्व एवं गौरव का क्षण है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन में पूर्णिया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्चअवार्ड best district election award पुरस्कार प्रदान किया गया है।यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में पूर्णिया जिला निर्वाचन तंत्र द्वारा किए गए उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सतत क्षमतावर्धन प्रयासों की देशव्यापी मान्यता है.

जिले में निर्वाचन कर्मियों, पदाधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों के लिए निरंतर, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी रूप से उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन सुनिश्चित किया गया.जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है.इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के क्रम में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार को आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान महामहिम राष्ट्रपति भारत श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर-कमलों से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया. यह क्षण न केवल पूर्णिया जिले बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है.

इस अवसर पर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने जिले के समस्त निर्वाचन पदाधिकारियों,कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं एवं समस्त जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन, टीमवर्क,समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा और सभी के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी पूर्णिया जिला निर्वाचन व्यवस्था को और अधिक सशक्त,समावेशी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा.यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूर्णिया जिले की कार्यसंस्कृति,प्रशासनिक दक्षता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करती है.

More From Author

42 वर्षों की बेबाक कलम को मिला सम्मान, वाराणसी में त्रिलोकी प्रसाद बारी का भव्य अभिनंदन

मताधिकार पर वार का आरोप, गणतंत्र पूर्व संध्या पर भाकपा माले का हुंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:36 am, Jun 25, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 1% 7 mph 40% 998 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 1% 4 mph 40% 1000 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 3 mph 30% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 3 mph 21% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 4 mph 17% 995 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.01 mm 3% 4 mph 20% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0.03 mm 6% 9 mph 29% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 1% 6 mph 42% 999 mb 0 cm