मताधिकार पर वार का आरोप, गणतंत्र पूर्व संध्या पर भाकपा माले का हुंकार

बक्सर, 25 जनवरी (विक्रांत) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भाकपा माले की ओर से “संविधान संकल्प–मताधिकार रक्षा दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नया थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभा के माध्यम से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। सभा को भाकपा माले प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र यादव और जिला कमिटी सदस्य ललन राम ने संबोधित किया।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के तहत देशभर में करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर मताधिकार छीना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग द्वारा 25 जनवरी को ‘मतदाता अधिकार दिवस’ मनाने का आह्वान किया जाना जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। नेताओं ने इसे मतदाता अधिकार दिवस नहीं, बल्कि “ढकोसला दिवस” करार दिया।सभा में कहा गया कि देश में जनता को मिले संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों को लगातार कमजोर किया जा रहा है। ऐसे समय में यह संकल्प जरूरी है कि मताधिकार सहित किसी भी संवैधानिक अधिकार को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने दिया जाएगा।

भाकपा माले ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर में “संविधान संकल्प–मताधिकार रक्षा दिवस” मनाने का आह्वान किया है। “संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ो, मताधिकार की रक्षा के लिए लड़ो” के नारों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ऐपवा जिला सचिव संध्या पाल, खेग्रामस जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, जाबिर कुरैशी, पूजा कुमारी, ऊषा देवी, शंकर तिवारी, अरविंद यादव, राधेश्याम शर्मा, गणेश खरवार, सत्यनारायण गोंड, सुरेश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलों से पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार हुए सम्मानित

तिरंगे की रोशनी में सजा लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का भव्य उत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:13 am, May 9, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.2 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 52% 1007 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 10 mph 56% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 39% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 25% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/38°°C 0.19 mm 67% 9 mph 29% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 5 mph 38% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.11 mm 67% 8 mph 42% 1006 mb 0 cm