न्याय की गुहार लगाती पटियावां: NEET छात्रा की मौत-रेप केस में डिप्टी सीएम पहुंचे गांव, मां की चीत्कार से पसीजा सबका कलेजा

पटना, 28 जनवरी (पटना डेस्क) पटना के मुन्ना चक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत और कथित रेप मामले में न्याय की मांग और तेज हो गई है। मंगलवार शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पीड़िता के गांव पटियावां (जहानाबाद) पहुंचे। जैसे ही वे घर पहुंचे, मां फूट-फूटकर रो पड़ीं। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल पसरा रहा, हर आंख नम दिखी।मां ने आरोप लगाया कि पुलिस और SIT जांच के नाम पर परिवार को परेशान कर रही है।

पहले दिन में पूछताछ होती थी, अब रात में दबाव बनाया जा रहा है। रिश्तेदारों तक को नहीं छोड़ा जा रहा, जिससे परिवार गंभीर मानसिक तनाव में है। मां ने दो टूक कहा—आश्वासन नहीं, सख्त सजा चाहिए।परिवार का दर्द सुनकर उपमुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार के लिए अत्यंत संवेदनशील है और मुख्यमंत्री स्वयं निगरानी कर रहे हैं। “दोषी कितना भी ताकतवर क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा,” कहते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच होगी। CBI जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि फिलहाल SIT को पूरा मौका दिया जा रहा है, जांच DGP स्तर पर मॉनिटर हो रही है; किसी भी चूक पर CBI से परहेज नहीं होगा।

SIT पर दबाव के आरोपों पर विजय सिन्हा ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़िता के पिता ने जांच पर अविश्वास जताते हुए हॉस्टल ऑपरेटर, अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। दौरे के बाद गांव में उम्मीद जगी है, पर गुस्सा कायम है। ग्रामीणों ने एक स्वर में त्वरित, निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की।

More From Author

कोई महंगी गाड़ियों में घूमे,बॉडीगार्ड लेकर चले..ये अपराधियों को बर्दाश्त नहीं…कहने का मतलब पैसा है तो शौक मत पालिए…लगता है फिर से लौट आया है वही जमाना.. पढ़ें सूरज बिहारी की हत्या के बाद लोगों का जबरदस्त रिएक्शन

बिहार में मौसम का रिटर्न अटैक: बारिश-बिजली और कोहरे का अलर्ट, ठंड फिर दिखाएगी तेवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:34 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 29°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 90%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm