महामुकाबले का एलान: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड सेमीफाइनल में भारत-पाक आमने-सामने

नई दिल्ली, 31 जनवरी (सेंट्रल डेस्क) पांच बार की चैंपियन भारतीय अंडर-19 टीम रविवार को सुपर सिक्स के बेहद अहम मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने जा रही है। यह मुकाबला सिर्फ सेमीफाइनल की दौड़ का नहीं, बल्कि हाल ही में मिली करारी हार का बदला लेने का भी है। विश्व कप से पहले एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर बड़ा झटका दिया था। अब आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम उसी हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और अगर वह पाकिस्तान को हरा देती है तो सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। माना जा रहा है कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भी भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ ‘नो हैंडशेक’ नीति बरकरार रखेगी, जैसा एशिया कप फाइनल में देखने को मिला था।सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। सिर्फ एक स्थान बचा है। भारत छह अंकों के साथ इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +3.337 है। पाकिस्तान पर जीत से उसका सफर पक्का हो जाएगा। यहां तक कि हार की स्थिति में भी बेहतर नेट रन रेट भारत के पक्ष में जा सकता है।

भारत ने अमेरिका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को हराकर शानदार लय दिखाई है। बल्लेबाजी में अभिज्ञान कुंडू, वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा बेहतरीन फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में हेनिल पटेल और उद्धाव मोहन प्रभावी रहे हैं।वहीं पाकिस्तान इंग्लैंड से हार के बाद मजबूत वापसी कर चुका है। समीर मिनहास और अली रजा भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर, यह मुकाबला रोमांच, बदले और सेमीफाइनल की जंग का तगड़ा संगम होगा।

More From Author

‘माफियाओं का काल बनकर निकला हूं’, जमीन माफिया को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कड़ी चेतावनी

इंडो-नेपाल बॉर्डर से जाली नोटों की तस्करी की साजिश, दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:28 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm