इंडो-नेपाल बॉर्डर से जाली नोटों की तस्करी की साजिश, दो तस्कर गिरफ्तार

पटना, 31 जनवरी (सेंट्रल डेस्क) इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से जाली नोट तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। एसएसबी, एसटीएफ और मधुबनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को भारी मात्रा में जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौन बॉर्डर के पास की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपालपुर निवासी भोगी महतो के पुत्र मुकेश महतो और चौधरी पंडित के पुत्र सिकिल पंडित के रूप में हुई है।

संयुक्त छापेमारी दल ने इनके पास से 200 रुपये के 173 जाली नोट, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसबी और एसटीएफ, सीतामढ़ी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारत में जाली नोटों की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 284/20 से करीब 200 मीटर भारत की ओर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।इसी दौरान नेपाल की ओर से नीली रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध भारत में प्रवेश करते नजर आए।

पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए टीम ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में मुकेश महतो ने कबूल किया कि वह नेपाल के धनुषा जिले के फुलगामा थाना क्षेत्र से जाली नोट लेकर भारत में खपाने आ रहा था।बरामद नोटों का सत्यापन पीएनबी बैंक से कराया गया, जहां सभी नोट जाली पाए गए। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई हैं।

More From Author

महामुकाबले का एलान: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड सेमीफाइनल में भारत-पाक आमने-सामने

यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में डुमरांव की सड़कों पर उतरे छात्र-नौजवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:45 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 57 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 40% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm