पटना NEET छात्रा की मौत पर सियासी भूचाल, CBI के हवाले हुआ हाई-प्रोफाइल रेप केस

पटना, 02 फरवरी (अविनाश कुमार) पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा के कथित रेप और मौत के मामले ने बिहार की राजनीति और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। 23 दिनों तक चली कई स्तरों की जांच और बढ़ते जनदबाव के बाद आखिरकार इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंप दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

रविवार को मीडिया से बात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार CBI जांच में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि CBI एक स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी है और जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा, “सरकार जनता की भावनाओं और पीड़ित परिवार की उम्मीदों के साथ खड़ी है। हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले।”उन्होंने यह भी माना कि इस मामले में पहले से जांच चल रही थी, लेकिन पीड़ित परिवार और कई राजनीतिक दल जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं जता रहे थे। ऐसे में किसी भी तरह के संदेह को खत्म करने के लिए मामला CBI को सौंपना जरूरी हो गया।

हालांकि, जब उनसे यह सवाल किया गया कि CBI को सौंपे गए कई पुराने मामलों का अब तक निपटारा क्यों नहीं हुआ, तो उपमुख्यमंत्री बिना जवाब दिए चुप रहे।गौरतलब है कि यह तीसरा मौका है जब इस केस की जांच एजेंसी बदली गई है। पहले बिहार पुलिस ने जांच शुरू की, फिर SIT बनाई गई और इसके बाद CID को जिम्मेदारी दी गई। इसके बावजूद कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। उलटे, शुरुआती जांच में लापरवाही के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया, जिससे पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।पीड़ित परिवार लगातार आरोप लगाता रहा कि जांच को दबाने और मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। 11 जनवरी को छात्रा की मौत के बाद मामला और उलझता चला गया। SIT और CID दोनों ही 20 दिनों में नाकाम साबित हुईं। हालात तब और बिगड़े जब परिवार ने सीधे DGP विनय कुमार से मुलाकात कर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।अब गृह विभाग ने दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत CBI जांच की सिफारिश की है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद CBI नया केस दर्ज करेगी। अब सभी संदिग्धों, अस्पताल कर्मियों, पुलिस अधिकारियों और परिजनों के बयान दोबारा दर्ज होंगे। 25 DNA सैंपल, डिजिटल सबूत और मोबाइल लोकेशन डेटा की फिर से जांच होगी। उम्मीद है कि अब इस सनसनीखेज मामले में इंसाफ की राह खुलेगी।

More From Author

डुमरांव में ‘शराब मुक्त बस्ती, खुशहाल बस्ती’ अभियान से लोगों में खुशहाली, पुलिस ने नागरिकों को किया जागरूक

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला श्रद्धालु की मौत, आधा दर्जन घायल यूपी से अरेराज सोमेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:53 pm, Mar 24, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 34 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 25%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 9 mph 21% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 46% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 36% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 11% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 12% 1004 mb 0 cm