फाइलेरिया मुक्त गोपालगंज का संकल्प 27.94 लाख से अधिक लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा,11 फरवरी को लगेगा मेगा एमडीए कैंप

गोपालगंज, 06 फरवरी (निज संवाददाता) फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में जिला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। आगामी 10 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान के तहत जिले में 27 लाख 94 हजार से अधिक लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इसको लेकर सदर अस्पताल, गोपालगंज में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. बीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए आम जनता व मीडिया की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को बूथ लगाकर स्वास्थ्यकर्मी लाभार्थियों को अपने सामने दवा का सेवन कराएंगे। इसके बाद अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को दवा खिलाई जाएगी।

दवा सुरक्षित, हल्के लक्षण शुभ संकेतसिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। उच्च रक्तचाप, शुगर, गठिया जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोग भी दवा का सेवन कर सकते हैं। दवा खाने के बाद मितली, चक्कर या हल्का बुखार आना सामान्य है, जो इस बात का संकेत है कि शरीर में मौजूद परजीवी नष्ट हो रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक प्रखंड में रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात रहेगी।-दवा का वितरण नहीं, सेवन कराया जाएगाजिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुषमा शरण ने बताया कि अभियान के तहत जिले की लगभग 88 प्रतिशत आबादी को कवर करने का लक्ष्य है।

यह अभियान कुचायकोट प्रखंड को छोड़कर शेष 13 प्रखंडों में संचालित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवाओं का वितरण नहीं किया जाएगा, बल्कि स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा खिलाएंगे। दवा खाली पेट नहीं खानी है। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और अत्यंत गंभीर रोगी इस अभियान से बाहर रखे गए हैं। अभियान में 1230 आशा कार्यकर्ता और 124 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।-5 साल दवा खाने से जीवनभर सुरक्षावीडीसीओ राजेश कुमार ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जो शरीर के लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाती है। यदि कोई व्यक्ति लगातार 5 वर्षों तक दवा का सेवन करता है, तो उसे जीवनभर फाइलेरिया होने का खतरा समाप्त हो जाता है। हाइड्रोसील, लिम्फेडेमा और काइलूरिया जैसी बीमारियां मरीजों के सामाजिक और आर्थिक जीवन को प्रभावित करती हैं।-फाइलेरिया मरीजों ने साझा किया दर्दकार्यशाला में विजयीपुर प्रखंड के फाइलेरिया मरीज मंटू राम और गायत्री देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस बीमारी ने उनकी जिंदगी को बेहद कठिन बना दिया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अफवाहों से बचें और समय पर दवा जरूर लें। कार्यक्रम में अमित कुमार, राजेश कुमार,प्रशांत कुमार,मिथिलेश कुमार,गणपत आर्यन,नेहा कुमारी,पीए अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

More From Author

भारत–खाड़ी देशों में व्यापार का नया अध्याय: GCC के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत शुरू

जनसुनवाई के दौरान एसपी का नया अंदाज यूपी के सीएम के तौर पर फरियादियों की कुर्सी तक पहुंच कर सुनी फरियाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:31 pm, May 12, 2026
temperature icon 33°C
Mist
Humidity: 59 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 15 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:06 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1001 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 14 mph 57% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 14 mph 70% 1002 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 77% 1002 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 0% 13 mph 66% 1004 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 0% 12 mph 43% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/40°°C 0 mm 0% 10 mph 30% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
40°/40°°C 0 mm 0% 8 mph 27% 996 mb 0 cm