बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, जेडीयू को सबसे ज्यादा 102 सीटें, बीजेपी को 101, चिराग पासवान को 20, मांझी-कुशवाहा को 10-10 सीटें, जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

पटना 29 अगस्त (अशोक “अश्क”) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में अब तक की सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है। गठबंधन के अंदर सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है और सभी पांच घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो चुका है। यह खबर राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर रही है।


विश्वसनीय सूत्रों और एक रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार, बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 102 सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ेगी। इसके बाद बीजेपी को 101 सीटें दी गई हैं। गठबंधन में तीसरे नंबर पर चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) है जिसे **20 सीटें मिली हैं।
वहीं जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा को 10-10 सीटें दी जाएंगी। हालांकि 1-2 सीटों के इधर-उधर होने की संभावना बनी हुई है।
हालांकि इन आंकड़ों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीट बंटवारे को लेकर शीघ्र ही साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस या बयान जारी किया जा सकता है। लेकिन इन आंकड़ों के सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि एनडीए गठबंधन की सीट शेयरिंग की तस्वीर साफ हो चुकी है।
जहां एक ओर सीटों का बंटवारा फाइनल बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कौन सी पार्टी कौन से क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी, इस पर अभी मंथन बाकी है। माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, ताकि उम्मीदवारों के चयन में आसानी हो सके।
हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर गए थे, जिसके बाद यह बड़ा अपडेट सामने आया है। इससे स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि एनडीए में नीतीश कुमार को नेता के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, और यही कारण है कि जेडीयू को सबसे अधिक सीटें दी गई हैं।
एनडीए द्वारा किया गया यह सीट बंटवारा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संतुलित नजर आता है। छोटे दलों को सम्मानजनक हिस्सेदारी देकर गठबंधन को मजबूत बनाए रखने की रणनीति स्पष्ट दिख रही है।
यदि यह फार्मूला अंतिम रूप लेता है, तो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के चेहरे के रूप में सामने आ सकते हैं, और बीजेपी इस रणनीति में उनके सहयोगी की भूमिका में नजर आएगी।

More From Author

बिहार में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज: कल से कई जिलों में भारी बारिश के आसार, गंगा उफान पर, कई इलाकों में तेज कटाव से लोग दहशत में

एसआईआर के खिलाफ उठी वोटर अधिकार यात्रा बनी जन आंदोलन की लहर: दीपंकर भट्टाचार्य, नीतीश-मोदी सरकार के खिलाफ बदलाव का बिगुल, वोटर सूची से नाम काटने की साजिश को बताया लोकतंत्र पर हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:49 pm, May 6, 2026
temperature icon 22°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 88 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm