समस्तीपुर, 2 सितम्बर (प्रवेश चौधरी) बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश बंसल ने रोसड़ा निवासी कृष्ण कुमार लखोटिया को उत्तरी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही हसनपुर के अशोक गोयल को क्षेत्रीय मंत्री एवं विकास चांद को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।लखोटिया ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि सम्मेलन समाज के उत्थान और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता है।

सम्मेलन समाज में पनप रही कुरीतियों को दूर करने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम व सेमिनार आयोजित करता रहता है।उन्होंने कहा कि उत्तरी क्षेत्र बड़ा होने के कारण यहां कार्य चुनौतीपूर्ण है, लेकिन प्रादेशिक टीम के मार्गदर्शन में अपनी क्षेत्रीय टीम के साथ पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर समस्तीपुर के आनंद बंका को प्रमंडलीय उपाध्यक्ष तथा रोसड़ा के मान मल गुप्ता, पवन कुमार सिंघी, हसनपुर के अनिल कुमार ड्रोलिया, गौरी शंकर कानोडिया सहित कई लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।लखोटिया के उपाध्यक्ष बनने पर पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। महेश कुमार मालू, पप्पू शर्मा, विनोद शर्मा, नितेश सर्राफ, मुरारी लाल चौधरी, हर्ष चौधरी, मामराज अग्रवाल, मनोज जाजोदिया, शम्भू कानोडिया, सुशील अग्रवाल, दीपक गोयल, मोहित अग्रवाल, आनंद बजाज, दुर्गा गुप्ता, नवल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

