प्रवर्तन अवर निरीक्षक को मिली गाड़ी से कुचल कर मार डालने की धमकी नगर थाने में आवेदन देकर लगाई सुरक्षा की गुहार

गोपालगंज, 2 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जिला परिवहन कार्यालय में कार्यरत प्रवर्तन अवर निरीक्षक गीता कुमारी को जान से मारने की धमकी मोबाइल कॉल व मैसेज के माध्यम से मिली है। इस धमकी के बाद परिवहन विभाग में हाहाकार मचा हुआ है। जिसको लेकर उनके द्वारा मंगलवार को नगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि एक ट्रांसपोर्टर ने उन्हें अलग-अलग नंबरों से कॉल व व्हाट्सएप मैसेज कर गाड़ी से कुचल कर मार डालने की धमकी दिया है।


पीड़ित अवर निरीक्षक ने इस मामलें में नगर थाने में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। गीता कुमारी द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि वो सोमवार को एन एच 27 पर शहर के बंजारी चौक के समीप राजस्थान नंबर की आर जे 06 जीसी 0335 जो टाइल्स लोड होने कर राजस्थान से बिहार जा रही थी। उक्त ओवरलोड ट्रक पकड़ी गई। जिसका वजन धर्मकांटा पर कराने के बाद ओवरलोड पाया गया। उक्त ट्रक पर 38 हजार 500 का फाइन किया गया। जिसके बाद तुरंत चालक के मोबाइल पर कॉल कर मौके पर धमकी मिली। फिर 1 व 2 सितंबर से कई नबरों से कॉल कर मुझे धमकी दी गई।
वही नगर थाने की पुलिस उनका आवेदन लेकर तफ्तीश में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि आवेदन लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जिस नंबर से कॉल या मैसेज आया उसका टॉवर लोकेशन लिया जा रहा है। जल्द धमकी देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

जनरेटर खराबी से 20 हजार मुर्गियों की मौत: 20 लाख रुपए का नुकसानमुर्गी फार्म संचालक ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

सीवान जीरादेई खण्ड पर 101 करोड़ से की लागत से होगा फोर लोन आरओबी के साथ आरयूबी का निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:06 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 32°C
Partly Cloudy
Humidity: 62 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 53%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 8 mph 66% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 13% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 23% 13 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.15 mm 18% 17 mph 64% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.57 mm 32% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 69% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 16% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm