समस्तीपुर, 3 सितम्बर (राजेश झा) जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के नौआचक में पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जीवका दीदीयों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 10 हजार की राशि हर घर की एक महिला को रोजगार बढ़ाने के लिए सहायता मिलेगा इसकी जानकारी दिया गया। बैठक में बिहार में हो रहे और हुए विकास की भी चर्चा की गई।

दीदीयों को बताया गया की मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, भारी संख्या में युवाओं को विभिन्न विभागों में बहाली आदि की भी जानकारी दी गई। जीवका दीदी ने भी लोगों की बात सूनी और आश्वासन दिया की हमलोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभारी प्रगट करते हुए कहा की हमलोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हीं आगे बढ़ाया है और हर क्षेत्र में रोजगार के लिए राशि मुहैया कराई गई है। बैठक में दर्जनों जीवका दीदी एवं जदयू नेता मौजूद थे।

